HOMEज्ञानज्योतिषधर्म

Rashifal 14 January 2022 Makar Sankrant जानिए मकर संक्रांति का आपकी राशि पर कैसा होगा फल

Rashifal 14 January 2022 Makar Sankrant जानिए मकर संक्रांति का आपकी राशि पर कैसा होगा फल

Horoscope Rashifal 14 January 2022 Makar Sankranti : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 14 जनवरी 2022 को शुक्रवार है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में भी प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिस वजह से इसे मकर संक्रांति कहा जाएगा। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत अधिक महत्व होता है।

मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेगें। बातचीत में सन्तुलित रहे। कारोबार की स्थिति में सुधार हो लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृष राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आशा-निराशा ये मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।

मिथुन राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन सम्भव है।

कर्क राशि- सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में कार्यों में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे।

सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आत्मसंयत रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। संचित धन में कमी आ सकती है।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मित्रों से विवाद की स्‍थिति बन सकती है। आत्‍मसंयत रहें। परिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

तुला राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। कारोबार के लिए पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। घरेलू समस्या परेशान कर सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में संयत रहें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे।

मकर राशि- किसी पैतृक कारोबार की पुनःशुरुआत हो सकती है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर जाना हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कुंभ राशि- मन अशान्त हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि भी होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।

मीन राशि- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button