Tuesday, November 3, 2026
Latest:
UttarPradeshराष्ट्रीय

Uttar Pradesh 4th phase Voting: शरारती वोटर ने EVM में डाला फेवीक्विक, नहीं दब रहा था इस पार्टी का बटन

Uttar Pradesh 4th phase voting । लखीमपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार सुबह मतदान शुरू होने के करीब 1 घंटे बाद एक शरारती मतदाता ने ईवीएम में फेवीक्विक डाल दिया, इस कारण से बटन नहीं दबने के कारण मतदाता परेशान हो गए। जब इस बात की जानकारी बीएलओ के माध्यम से अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आला अधिकारियों ने तत्काल वोटिंग मशीन बदली और करीब 15 मिनट बाद फिर मतदान शुरू हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक शरारती वोटर ने साइकिल चुनाव चिन्ह की बटन पर फेविक्विक डाल दिया था।

Uttar Pradesh 4th phase Voting लखीमपुर के कादीपुर सानी मतदान केंद्र का मामला

यह पूरा मामला लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र के कादीपुर सानी मतदान केंद्र पर सामने आया। यहां जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तत्काल ईवीएम बदल दी गई है और वहां फिर से मतदान शुरू हो गया है। यह भी बताया गया कि संबंधित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Uttar Pradesh 4th phase Voting चौथे चरण की 59 सीटों पर हो रहा आज मतदान

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 2.13 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण में हो रहे मतदान के लिए 91 महिला प्रत्याशी मैदान में है। इस चरण में 16 सीटें सुरक्षित हैं। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। 2017 में इन सीटों पर 62.55 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा व फतेहपुर में मतदान हो रहा है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि मतदान के लिए केंद्रीय बलों की 860 कंपनियां तैनात की गई हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp