Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOME

Gram Panchayat: जिले में 35 नई ग्राम पंचायतों का गठन, अब होंगी 220 से अधिक पंचायतें

Gram Panchayat भोपाल। जिले में पांचयतों का नए सिरे से परिसीमन किया गया है। इसके तहत पुरानी पंचायतों को तोड़कर 35 नई पंचायतों का गठन किया गया है। उमरिया, रावतपुरा, मानाकुण्ड, मलकारी, पसैया, गोंडीपुरा, रानीखजूरी, बम्होरा, मनख्याई, झिरनिया, कढैयाखो, नरेला बाज्यफ्त, हिरनखेड़ी, पीपलखेड़ी, रोंडिया बाज्यफ्त और खादमपुर नई पंचायत बनाई गई हैं। सबसे अधिक 19 नई पंचायतें फंदा ब्लॉक में बनाई गई हैं, वहीं बैरसिया में 16 नई पंचायतों का गठन किया गया है।

नई पंचायतों के गठन के बाद अब जिले में इनकी संख्या 187 से बढ़कर 222 हो गई हैं। बता दें कि इससे पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार में 13 नई पंचायतों का गठन किया गया था, लेकिन बाद में भाजपा सरकार आने के बाद इसे निरस्त कर दया गया था। अब फिर से जिले कह पंचायतों का परिसीमन कर इनकी संख्या बढ़ाई गई है।

बता दें कि फंदा ब्लॉक में सबसे अधिक नई पंचायतों का गठन किया गया है। इसकी वजह है शहर से लगातार हो रहा झुग्गियों का विस्थापन। इसके चलते कई पंचायतों में आबादी दस हजार से अधिक निकल गई है। इसमें अरेड़ी, कालापानी, झागरिया खुर्द, आदमपुर छावनी सहित अन्य पंचायतें शामिल हैं। इसमें कुछ पंचायतों में कॉलोनियों का निर्माण हुआ है। इससे भी यहां मतदाताओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

Gram Panchayat 28 ग्राम पंचायतों में किया संशोधन

प्रशासन ने फंदा ब्लॉक की 28 ग्राम पंचायतों में संशोधन किया है। इसमें आदमपुर छावनी, आमला, बरखेड़ी अब्दुल्ला, बेरखेड़ी बाज्याफ्त, चंदूखेड़ी, देवलखेड़ी, गोलखेड़ी, ईटखेड़ी सड़क, इस्लाम नगर, काछी बरखेड़ा, कालापानी, खजूरी राताताल, खेजड़ादेव, कुठार, निपानिया सूखा, प्रेमपुरा, रातीबड़, नरोन्हासांकल, सरवर, तूमड़ा, पडरियाजाट, सेवनिया ओंकारा, मेंडोरी, बड़झिरी, सुरैया नगर, खजूरी सड़क, ईंटखेड़ी छाप और कान्हासैंया पंचायतें शामिल हैं।

Gram Panchayat फंदा में 19 नई पंचायतें

छावनी पठार, पाटनिया, समसगढ़, पडरिया सांकल, डोब, पिपलियाबाज खां, महाबडिया, छापरी, शाहपुरा, बरखेड़ी हज्जाम, बीनापुर, मुबारकपुर, बिनशनखेड़ी, गुराडिया, झागरियाखुर्द, अरेड़ी, मेंडोरा, पिपलिया रानी और खुरचनी पंचायतों का गठन किया गया है।

Gram Panchayat बैरसिया में 27 ग्राम पंचायतों में किया गया संशोधन

बैरसिया में नई पंचायतों के गठन के लिए 27 पंचायतों में संशोधन किया गया। इसमें सूरजपुर, गढ़ाब्राहमण, कोल्हूखेड़ी खुर्द, खण्डरिया, नायसमंद, कढैयाशाह, गढ़ाखुर्द,बंदरूआ, गूजरतोड़ी, चांदासलोई, अर्जुनखेड़ी, परसौरा, नरेलादामोदर, बागसी, करारिया, ललरिया, कोटरा, इमलिया, नरेन्द्र, सेमरा भैरोपुरा, कढ़ैया चंवर, खजूरिया रामदास, सेमराकलां, बरोडी, अर्रावती, बर्री बगराज, जैतपुरा और पारदी शामिल हैं।

Gram Panchayat 16 बनी नई पंचायतें

उमरिया, रावतपुरा, मानाकुण्ड, मलकारी, पसैया, गोंडीपुरा, रानीखजूरी, बम्होरा, मनख्याई, झिरनिया, कढैयाखो, नरेला बाज्यफ्त, हिरनखेड़ी, पीपलखेड़ी, रोंडिया बाज्यफ्त और खादमपुर नई पंचायत बनाई गई हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp