Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुडहॉट फोटो

Urfi Javed सलमान खान के शो से नफरत करती हैं उर्फी जावेद, कैमरे के सामने बताई वजह

उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी फैशन स्टाइल के चलते हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. इसके अलावा वह अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं. उनके दिल में जो होता है वह सबके सामने बोल देती हैं. लेकिन अब उर्फी (Urfi Javed) ने सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के लिए ऐसा कुछ कह दिया है जिससे बवाल मच गया है. इस दौरान का एक वीडियो भी इंटनरेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

बिग बॉस का नाम सुन भड़कीं उर्फी

वीडियो में उर्फी (Urfi Javed) से मीडिया से बात करती नजर आती हैं. इस दौरान ‘बिग बॉस’ शो को लेकर उनसे कोई सवाल पूछता है जिससे वह भड़क जाती हैं. वह कहती है, बिग बॉस को लेकर कोई भी सवाल नहीं पूछेगा. बिल्कुल भी नहीं. मैं बिग बॉस से नफरत करती हूं. मुझे नहीं बुलाया गया दोबारा तो मैं क्यों उनकी फ्री में पब्लिसिटी करूं. मेरा हो गया अब.

उर्फी का बॉयफ्रेंड?

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी’ एक सेशन रखा था. इस दौरान उन्होंने फैंस कई सवालों के जवाब दिए. उर्फी ने एक सवाल का ऐसा जवाब दिया जिससे उनके फैंस भी चौंक गए. एक यूजर ने उर्फी से पूछा, कौन है बॉयफ्रेंड आपका? इसके जवाब में उर्फी (Urfi Javed) ने लिखा, क्रिस इवांस, अगर कोई जानता है उन्हें तो कह देना, अपनी गर्लफ्रेंड को कॉल करें.’ हालांकि, उर्फी ने ये बात मजाक में कही हैं. मालूम हो कि क्रिस इवांस मार्वल की फिल्मों में ‘कैप्टन अमेरिका’ का किरदार निभाते हैं.

फैन की इस बात से डर गईं उर्फी

सेशन के दौरान एक फैन ने कहा, आप बहुत क्यूट और प्यारी है. इस वजह से मैं आपके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाना चाहता हूं. इस पर उर्फी (Urfi Javed) ने जवाब दिया, कुछ सेकेंड्स के लिए तो मैं डर गई थी, लेकिन अब समझ आया. एक और फैन ने उर्फी से कहा, आप इतनी क्यूट हो कि मन करता है उठाकर ले जाऊं. इस पर उर्फी ने बहुत मजेदार जवाब दिया. उन्होंने लिखा, अरे, कोई गिरा हुआ सिक्का हूं, जो उठा कर ले जाओगे. वैसे थैंक्यू.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp