Saturday, October 31, 2026
Latest:
बॉलीवुड

Urfi Childhood: उर्फी जावेद के बचपन की फोटो देख पहचान नहीं पाएंगे, लोग बोले- बड़ी होकर ऐसी क्यों हो गई

Urfi Childhood: उर्फी जावेद के बचपन की फोटो देख पहचान नहीं पाएंगे, लोग बोले- बड़ी होकर ऐसी क्यों हो गई उर्फी जावेद के अब तक आपने कई बोल्ड लुक्स देखे। इस बार उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी ऐसी तस्वीर लगाई है जिसे देखकर लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं। इस फोटो में उर्फी का मां और बहने दिख रही हैं। हालांकि इसमें पहचानना मुश्किल है कि उर्फी कौन सी वाली है। उर्फी ने तो खुलासा नहीं किया। उनकी बहन ने कई फोटोज लगाए हैं। इनमें अपने भाई-बहनों की बचपन की तस्वीरें दिखाई हैं। इन तस्वीरों पर लोगों ने हैरानी जताई है।

बहन ने भी शेयर की हैं तस्वीरें

उर्फी जावेद आए दिन अपने बोल्ड लुक्स और तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसी तस्वीर लगाई है कि लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे। इस फोटो में उर्फी अपनी मां और बहनों के साथ हैं। इस फोटो में उर्फी जरा भी पहचान में नहीं आ रहीं। उनकी बहन अस्फी ने भी यह तस्वीर शेयर की है। इसके साथ कई और फोटोज भी हैं। ये भी पढ़ें: ‘सुधर जा वरना सुधार दूंगा’, हिंदुस्तानी भाऊ की धमकी पर बोलीं उर्फी जावेद- आधी उम्र की लड़की को…

उर्फी की मां की भी पुरानी फोटो

अगर आप भी नहीं पहचान पा रहे तो बता दें कि फोटो में लेफ्ट में ऑरेंज टॉप पहने दिख रही बच्ची उर्फी जावेद हैं। वह अपनी बहन उरूषा जैसा टॉप पहने हैं। अस्फी ने जो दूसरी फोटो डाली है उसमें उनका भाई समीर और बहन डॉली है। तीसरी फोटो में लेफ्ट में अस्फी और राइट में उर्फी हैं। इसके बाद वाली फोटो में उर्फी ने ब्लैक डंगरी पहनी है। लास्ट फोटो उर्फी की मां जकिया सुल्तान की है।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp