Thursday, November 26, 2026
Latest:
HOMEUttarPradeshराष्ट्रीय

UP MLC Election 2022: भाजपा ने जारी की 30 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें कौन बना उम्मीदवार

UP MLC Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव की भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को भाजपा ने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा ने सपा से आए सीपी चंद्र, रविशंकर सिंह पप्पू, नरेंद्र भाटी और रमा निरंजन को उम्मीदवार बनाया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी और प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को भी टिकट दिया है। इसके साथ ही टिकट की पात्रता के लिए विवादित टिप्पणी करने वाले हरिओम पांडेय को फैजाबाद क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

BJP प्रत्याशियों की लिस्ट:

प्रतापगढ़ से हरी प्रताप

बाराबंकी से आनंद कुमार सिंह

बहराइच से प्रज्ञा त्रिपाठी

गोंडा से अवधेश सिंह मंजू

फैजाबाद से हरिओम पांडे

गोरखपुर महाराजगंज से सीपी चंद्र

देवरिया से रतन पाल सिंह

आजमगढ़ मऊ से अरुण कुमार यादव

बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू

गाजीपुर से चंचल सिंह

इलाहाबाद से केपी श्रीवास्तव

बांदा हमीरपुर से जितेंद्र सिंह तोमर

झांसी जालौन ललितपुर से रमा निरंजन

इटावा फर्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी

आगरा फिरोजाबाद से विजय शिवहरे

मथुरा एटा मैनपुरी से ओमप्रकाश सिंह

मथुरा एटा मैनपुरी से आशीष यादव आशु

अलीगढ़ से ऋषि पाल सिंह

बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी

मेरठ गाजियाबाद से धर्मेंद्र भारद्वाज

मुजफ्फरनगर सहारनपुर से वंदना मुदित वर्मा

नामांकन की तारीख बढ़ा दी गई

बुधवार को एमएलसी चुनाव नामांकन की तारीख बढ़ा दी गई। अब प्रत्याशी 21 मार्च तक अपना पर्चा दाखिल कर सकते हैं। 36 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए नामांकन 15 मार्च से शुरू हुआ। 9 अप्रैल को चुनाव होंगे। नतीजे 12 अप्रैल को आएंगे।

सपा के पास बहुमत

यूपी विधान परिषद में कुल 100 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 51 का आंकड़ा चाहिए। 48 सीटों के साथ सपा बहुमत में है। भाजपा के पास 36 सदस्य है। विधानसभा चुनाव के समय सपा 8 और बसपा के एक एमएलसी भाजपा में शामिल हो गए।

चुनाव हारे दिनेश प्रताप सिंह को भी उम्मीदवार

रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव हारे दिनेश प्रताप सिंह को भी उम्मीदवार घोषित किया गया है। हरिओम पांडेय अंबेडकरनगर सामान्य सीट पर वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। पार्टी ने वर्ष 2019 के चुनाव में उनका टिकट काटकर सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को दिया था, जो पराजित हो गए थे।