Election NewsHOMEराष्ट्रीय

UP Election Result Live: UP के शुरुआती रुझानों में फिर बाबा, BJP 230 के पार, सपा 115 पर, गोवा, मणिपुर में भी आगे, पंजाब में AAP

UP Election Result Live: UP के शुरुआती रुझानों में भाजपा 165 के पार, सपा 85 पर, आजम खां आगे

उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती को डेढ़ घंटे पूरे हो चुके हैं। रुझानों में भाजपा को बहुमत हासिल हो गया है। भाजपा ने 230 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। सपा भी 100 के पार पहुंच गई है। तीसरे नंबर की पार्टी बसपा दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। पर, काशी विश्वनाथ सीट से भाजपा कैंडिडेट नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव रिजल्ट/ रुझान अपडेट्स…

भाजपा सपा बसपा कांग्रेस अन्य
241 100 07 06 03
  • अखिलेश यादव ने शेर ट्वीट किया- इम्तिहान बाकी है हौसलों का, वक्त आ गया है फैसलों का। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के सिपाही जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।
  • जसवंत नगर से शिवपाल यादव, गाजीपुर के जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर पीछे। फाजिल नगर से स्वामी प्रसाद मौर्य, नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, कुंडा से राजा भैया और रामपुर से आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आगे चल रहे हैं।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने वाराणसी में EVM पर हुए विवाद पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनें ट्रेनिंग के लिए ले जाई जा रही थीं। गलती वाराणसी के एडीएम की थी, जिसने राजनीतिक दलों को इस ड्रिल के बारे में जानकारी नहीं दी और पार्टियों ने जानकारी न होने के चलते सवाल उठाया।
  • लखनऊ के सरोजिनी नगर से भाजपा कैंडिडेट राजेश्वर सिंह ने बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी और वो खुद एक लाख वोटों से जीतेंगे।

गोवा रिजल्ट LIVE:रुझानों में BJP को 21 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, कांग्रेस+ 12 सीटों पर आगे; CM सावंत और डिप्टी CM कवलेकर पिछड़े

देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में भाजपा को 21 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने 12 सीटों जबकि MGP+ को 5 सीटों पर बढ़त है। AAP और अन्य 1-1 सीटों पर आगे हैं। सांक्लिम से CM प्रमोद सावंत पहले राउंड की काउंटिंग के बाद 436 वोटों से पीछे हो गए हैं। वहीं, डिप्टी CM चंद्रकांत कवलेकर 1422 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

अपडेट्स…

  • कांग्रेस के दिग्गज नेता मारगांव सीट से लीड कर रहे हैं।
  • राजधानी पणजी में BJP के अतानासियो मोनसेराटे निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल से करीब 400 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद मोनसेराटे को 1167 और उत्पल को 764 वोट मिले हैं।
  • वालपोई से विश्वजीत राणे 1300 और उनकी पत्नी देविया विश्वजीत राणे पोरियम सीट से 2600 वोटों से आगे हैं।
  • कैलेंगुट में कांग्रेस के माइकल लोबो बढ़त बनाए हुए हैं।

उत्तराखंड मणिपुर

उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। दोनों राज्यों में सभी सीटों पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती शुरू की गई है। उत्तराखंड की सभी 70 सीट पर आए रूझान में भाजपा ने 40 सीट पर बढ़त बना ली है, जबकि कांग्रेस की बढ़त अब 27 पर रह गई है। यहां एक सीट पर AAP और 2 सीट पर अन्य को बढ़त मिली हुई है।

मणिपुर की 60 सीटों में से 28 सीट पर सत्ताधारी भाजपा आगे चल रही है, लेकिन यहां स्थानीय पार्टी NPP किंग मेकर बनती दिख रही है। फिलहाल NPP को 18 सीट पर बढ़त मिली हुई है, जबकि कांग्रेस 11 सीट पर ही आगे है। 2 सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं।

अपडेट्स…

  • मणिपुर के पूर्व सीएम इबोबी सिंह अपनी थोउबाल सीट से आगे चल रहे हैं, जबकि खुराई और हेरोक सीट पर भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बना रखी है।
  • उत्तराखंड में कांग्रेस के शुरुआती रूझान में बढ़त बनाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष करेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और वहां ग्रामीण इलाकों में हम काफी मजबूत हैं।
  • उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने खटीमा सीट पर, जबकि पूर्व सीएम हरीश रावत ने लालकुआं सीट पर बढ़त बना रखी है। गंगोत्री से AAP के सीएम कैंडिडेट अजय कोठियाल आगे चल रहे हैं।
  • भेल रानीपुर में भाजपा के आदेश चौहान, रुड़की में कांग्रेस के यशपाल राणा, मसूरी से भाजपा के गणेश जोशी, विकास नगर में कांग्रेस के नवप्रभात, पिथौरागढ़ में कांग्रेस के मयूर महर, पुरोला में भाजपा के दुर्गेश्वर लाल, रुद्रप्रयाग में भाजपा के भरत सिंह चौधरी, पौड़ी में भाजपा के राजकुमार कोरी, बागेश्वर में भाजपा के चंदन रामदास, कपकोट में कांग्रेस के सुरेश गरिया, बद्रीनाथ में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी, घनसाली में भाजपा के शक्तिलाल शाह आगे चल रहे हैं।
  • टिहरी से भाजपा के किशोर उपाध्याय, चकराता से कांग्रेस के प्रीतम सिंह, धर्मपुर से कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल, नरेंद्र नगर में भाजपा के सुबोध उनियाल, देहरादून कैंट से कांग्रेस के सूर्यकांत धस्माना, ऋषिकेश से कांग्रेस के प्रेमचंद अग्रवाल और हरिद्वार शहर से भाजपा के मदन कौशिक आगे चल रहे हैं।
  • उत्तराखंड की 70 सीटों पर 632 कैंडिडेट्स तो, मणिपुर की 60 सीट पर 265 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद है।उत्तराखंड में इस बार 70 सीट पर 65.37% वोटिंग हुई है, जबकि मणिपुर की जनता ने रिकॉर्ड 88% मतदान किया है।

गेट पर सख्त तलाशी, मोबाइल जमा कराए बाहर

फिरोजाबाद में मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों एवं एजेंट को तलाशी के बाद ही मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया गया। कार्मिकों के मोबाइल फोन भी बाहर ही जमा कराए गए। इस दौरान यहां पर सख्त व्यवस्थाएं रही। शिकोहाबाद मंडी समिति में सुबह 7 बजे से ही प्रत्याशियो और उनके एजेंट्स का पहुंचना शुरू हो गए। इनके वाहनों को मंडी समिति से दूर खड़ा कराया गया। गेट पर एजेंट्स की तलाशी ली गई। मतगणना कार्मिकों के मोबाइल भी बाहर ही जमा कराए गए। इसके लिए बाहर कर्मचारियो की विधानसभावार ड्यूटी लगाई गई थी।

उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। दोनों राज्यों में सभी सीटों पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती शुरू की गई है। उत्तराखंड की सभी 70 सीट पर आए रूझान में भाजपा ने 40 सीट पर बढ़त बना ली है, जबकि कांग्रेस की बढ़त अब 27 पर रह गई है। यहां एक सीट पर AAP और 2 सीट पर अन्य को बढ़त मिली हुई है।

मणिपुर की 60 सीटों में से 28 सीट पर सत्ताधारी भाजपा आगे चल रही है, लेकिन यहां स्थानीय पार्टी NPP किंग मेकर बनती दिख रही है। फिलहाल NPP को 18 सीट पर बढ़त मिली हुई है, जबकि कांग्रेस 11 सीट पर ही आगे है। 2 सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button