Thursday, October 22, 2026
Latest:
राष्ट्रीयव्यापार

Toyota Innova Crysta: बंद नहीं होगी इनोवा क्रिस्टा की बिक्री, जल्द होगी वापस, लेकिन सिर्फ डीजल इंजन के साथ

Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने भारतीय बाजार के लिए अपनी बिल्कुल नई Innova HyCross (इनोवा हाइक्रॉस) को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। ऐसी अफवाह थी कि नई HyCross एमपीवी कंपनी की लोकप्रिय Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा) की जगह लेगी। लेकिन खबर यह है कि ये दोनों मॉडल्स की बिक्री जारी रहेगी। टोयोटा इंडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इनोवा क्रिस्टा वापसी होगी और इस बार सिर्फ डीजल इंजन के साथ। कंपनी ने कहा है कि Toyota Innova Crysta के लिए बुकिंग जल्द शुरू होगी।

टोयोटा ने इस साल अगस्त में इनोवा क्रिस्टा डीजल की बुकिंग लेना बंद कर दिया था। कंपनी के मुताबिक भारी मांग और बहुत ज्यादा वेटिंग पीरियड के कारण उसने ऑर्डर लेना बंद कर दिया। साथ ही, सप्लाई चेन संकट ने इस एमपीवी के उत्पादन को प्रभावित किया। लेकिन, अगले साल की शुरुआत में, टोयोटा भारतीय बाजार के लिए इनोवा क्रिस्टा को फिर से पेश करेगी और अब यह सिर्फ डीजल इंजन के साथ उपलब्ध होगी।

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में 2.4 लीटर डीजल इंजन मिलेगा जो 148 बीएचपी का पावर और 360 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किए जाने की संभावना है। इसके लिए बुकिंग जल्द शुरू होगी। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के साथ पेट्रोल इंजन की पेशकश नहीं करेगी क्योंकि नई इनोवा हाइक्रॉस सिर्फ पेट्रोल मॉडल होगी।

नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को दो पेट्रोल इंजनों के साथ पेश किया जाएगा: एक 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल जिसे सीवीटी के साथ जोड़ा गया है और एक टीएनजीए 2.0-लीटर 4-सिलेंडर हाइब्रिड पेट्रोल यूनिट एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जिसे एक ई-सीवीटी के साथ जोड़ा। Toyota जनवरी 2023 में Innova HyCross की कीमतों का खुलासा करेगी और डिलीवरी इसके अगले महीने फरवरी में शुरू होने की उम्मीद है।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर इंडिया ने हाल ही में अपनी 7-सीटर कार इनोवा क्रिस्टा का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। टोयोटा ने अपने पेट्रोल जीएक्स वेरिएंट के नए लिमिटेड एडिशन को लॉन्च किया। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के इन दोनों लिमिटेड एडिशन में ग्राहकों को दो ट्रिम्स की सुविधा मिलेगी। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के मैनुअल मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 17.45 लाख रूपये और ऑटोमैटिक मॉडल की एक्स-शोरूम प्राइस 19.02 लाख रूपये है।

इसमें बहुत सी नई एक्सेसरीज दी गई हैं जो कार सवारों के आराम और फीचर्स से जुड़े हैं। टोयोटा द्वारा इनोवा क्रिस्टा के अपने लिमिटेड एडिशन के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर और हेड-अप डिस्प्ले यूनिट जैसी कुछ खास एक्सेसरीज भी दे रही है। जो आम तौर पर डीलरों द्वारा ग्राहकों को दी जाती है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp