News24you

News you are looking for

Threat to Ambani family मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर धमकी

Threat to Ambani family मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर धमकी

Threat to Ambani family एक अज्ञात शख्स ने बुधवार को दक्षिण मुंबई में स्थित सर एचएन रिलायंस अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर कॉल करके धमकी दी। इस शख्स ने अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी। इसके अलावा मुकेश अंबानी और उनके परिवार को भी धमकी देने की बात सामने आई है।

दो महीनों में यह दूसरा मौका

इस धमकी के बाद अस्पताल और अंबानी परिवार के घर एंटीलिया के बाहर सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया है। बीते दो महीनों में यह दूसरा मौका है, जब अंबानी परिवार को धमकी मिली है। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल में एक अज्ञात शख्स की कॉल आई, जिसमें धमकी दी गई है।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस नीलोत्पल ने बताया कि कॉल करने वाले शख्स ने अंबानी परिवार के कुछ लोगों का नाम लेकर भी धमकी दी। इस मामले में डीबी मार्ग पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अगस्त में ही एक 56 वर्षीय ज्वेलर को गिरफ्तार किया गया था। उस पर भी मुकेश अंबानी के परिवार को धमकी देने का आरोप लगा था। उसने मुकेश अंबानी को भी जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की पहचान विष्णु विधु भौमिक के नाम से हुई थी।