Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेल

T20 WC 2021: सोमवार को अंग्रेजों से वार्मअप मैच में भिड़ेगा भारत, करवा चौथ के दिन पाकिस्तान से मुकाबला

T20 WC 2021: आईपीएल के समापन के बाद रविवार से टी-20 विश्व कप का घमासान शुरू होगा। वर्ल्ड कप पहले भारत में होना था। कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमीरात में हो रहा है, लेकिन मेजबान भारत की ही है। सुपर 12 स्टेज के मुकाबले यूएई में होगे। नाकआउट मैच शारजाह, अबूधाबी और दुबई में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें के बीच भिड़त होगी। इस बार ट्रॉफी जीतने के प्रबल दावेदार भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज हैं। भारत सोमवार 18 अक्टूबर को इंग्लैंड से वार्मअप मैच खेलेगी। 24 अक्टूबर को महामुकाबला पाकिस्तान से होगा।

भारत: विराट कोहली विश्व कप में टी-20 में आखिरी बार कप्तानी करेंगे। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि पहली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी जीते। साथ वह कोच रवि शास्त्री को भी यादगार विदाई देना चाहेंगे। इस बार टीम ने महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर बनाया है। जिन्होंने इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स को जीताया है।

इंग्लैंड: विश्व कप 2019 की चैंपियन टी-20 की ट्रॉफी भी जीतना चाहेगी। इंग्लैंड ने इयोन मोर्गन के नेतृत्व में वर्ल्ड कप जीता था। उन्होंने केकेआर को आईपीएल में फाइनल में पहुंचाया है। इंग्लिश टी में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर नहीं है।

वेस्टइंडीज: वेस्टइंडीज टी20 फॉर्मेंट की सबसे खतरनाक टीम है। इंडीज के सभी खिलाड़ी टी-20 लीगों में खेलते हैं। वेस्टइंडीज ने दो बार खिताब जीता है। इस बार टीम तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी। टीम के पास कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ी हैं।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड को टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाया है। कीवी टीम हमेशा से अंडर डाग रही है। विश्व कप में चमत्कार कर सकती है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp