Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMEKATNI

DJ जप्ती पर सुभाष व गर्ग चौराहे में बवाल, दुर्गा प्रतिमा सड़क पर खड़ी कर समिति के लोगों ने किया विरोध

कटनी में पुलिस तथा गर्ग चौक दुर्गोत्सव समिति के बीच बहस तथा पुलिस द्वारा डीजे जप्त होने पर नाराज दुर्गा समिति के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया। समाचार लिखे जाने तक यहां दुर्गा प्रतिमा आगे नहीं बढाने पर समिति अड़ी थी। दरअसल गर्ग चौक की एक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही थी। सुभाष चौक में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

आगे आगे समिति के लोग डीजे की धुन में जमकर थिरक रहे थे इसी बीच 2 से अधिक साउंड की खबर पुलिस को लगी तो सीएसपी शशिकांत शुक्ला, टीआई अजय सिंह आदि वहां पहुंच गए तथा डीजे जप्त कर लिया इसी पर दुर्गा समिति के लोग भड़क गए देर तक यहां हुज्जत चलती रही दुर्गा समिति के लोगों का कहना था कि डीजे अत्यंत धीमी आवाज में बज रहा था लिहाजा पुलिस ने बेवजह इसे जप्त किया।

जबकि पुलिस का कहना था कि रात 10 बजे तक 2 साउंड बॉक्स की अनुमति दी गई थी। जबकि यहां 2 से अधिक साउंड बज रहे थे। बहरहाल यहां भारी पुलिस बल पहुंच चुका था। समिति के लोग दुर्गा प्रतिमा आगे नहीं बढाने पर अड़े थे। जानकारी लगी है कि अब यहां जनप्रतिनिधियों ने पहुंच कर मामले को शांत कराया ।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp