News24you

News you are looking for

स्लीमनाबाद महाविद्यालय में सतत मूल्यांकन परीक्षा आयोजित

स्लीमनाबाद महाविद्यालय में सतत मूल्यांकन परीक्षा आयोजित

कटनी। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग के अंतर्गत प्रचार्या डॉ सरिता पांडे केमार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ प्रीति नेगी केसहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया।

कला एवं विज्ञान तथा वाणिज्य विषय के स्नातक द्वितीय वर्षके विद्यार्थियों का जैविक खेती का पाठ्यक्रम के अनुसार विषय की समझ गुणवत्ता को परखनेके लिए सतत मूल्यांकन पद्धति के अंतर्गत लिखित परीक्षा ली गई। जिसका निरीक्षण प्राचार्या डॉ सरिता पांडे द्वारा किया गया एवं विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित मार्गदर्शन दिया गया ।