Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEKATNI

स्वच्छता और सुगम आवागमन को लेकर निगमायुक्त सुश्री परिहार ने बाजार क्षेत्र का किया पैदल निरीक्षण स्वच्छ बाजार, सुगम बाजार की अवधारणा को साकार करने निगम प्रशासन के प्रयास जारी

 

स्वच्छता और सुगम आवागमन को लेकर निगमायुक्त सुश्री परिहार ने बाजार क्षेत्र का किया पैदल निरीक्षण स्वच्छ बाजार, सुगम बाजार की अवधारणा को साकार करने निगम प्रशासन के प्रयास जार

कटनी — नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं बाजार क्षेत्रों में आमजन के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार निरंतर नगर भ्रमण कर व्यवसायियों से संवाद कर व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करने हेतु व्यवसायियों से संवाद कर रही है।

इसी क्रम में निगमायुक्त ने शुक्रवार देर शाम शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान निगमायुक्त ने कमानिया गेट गली से सब्जी मंडी मार्ग, टिकियामल चौराहा, सिल्वर टॉकीज रोड होते हुए सुभाष चौक तक के मार्ग का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान बाजार क्षेत्र में स्वच्छता, यातायात सुगमता एवं अतिक्रमण की स्थिति का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

निगमायुक्त ने व्यापारियों एवं दुकानदारों से संवाद करते हुए दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने, दुकान एवं आसपास के क्षेत्र में नियमित सफाई बनाए रखने तथा दुकान सामग्री को निर्धारित सीमा के भीतर रखकर व्यवसाय संचालित करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित बाजार न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण भी उपलब्ध कराते हैं।

निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते पाए जाने पर 5 दुकानदारों के विरुद्ध स्पॉट फाइन की कार्यवाही करते हुए कुल 1300 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान स्वच्छता जागरूकता, यातायात सुगमता एवं नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। निगम प्रशासन ने आमजन एवं व्यापारियों से सहयोग करते हुए “स्वच्छ एवं व्यवस्थित बाजार” निर्माण में सहभागी बनने की अपील की है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp