News24you

News you are looking for

Student Crime: छात्र ने प्रधानाचार्य को गोलियों से भूना, हालत गंभीर, झगडा रोकने को लेकर नाराज था सिंह

Sagar Crime : सागर से छतरपुर लौट रहे शराब ठेकेदार की पत्थर से सिर कुचलकर हत्‍या

Student Crime सीतापुर जिले के सदरपुर थाना इलाके में दो छात्रों की लड़ाई के बाद एक छात्र ने प्रधानाचार्य पर गोलियां बरसा दी। छात्र ने तीन राउंड गोलियां चलाई जो प्रधानाचार्य को लग गईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाचार्य को बिसवा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रधानाचार्य की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विद्यालय उनके बाबा के नाम पर चलता

सदरपुर थाना इलाके के जहांगीराबाद कस्बे में आदर्श रामस्वरूप विद्यालय इंटर कॉलेज स्थित है। जहां पर दानपुरवा गांव के निवासी राम सिंह वर्मा प्रधानाचार्य हैं। यह विद्यालय उनके बाबा के नाम पर चलता है। शुक्रवार को इंटर छात्र रेवान निवासी गुरविंदर सिंह और रोहित मौर्य के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिस पर प्रधानाचार्य ने बीचबचाव किया था। जिसके बाद मामला शांत हो गया।

राम सिंह वर्मा के ऊपर गोलियां चला

शनिवार सुबह करीब सात बजे प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा विद्यालय के बाहर बन रही दुकानों की देखरेख कर रहे थे। इस दौरान गुरविंदर सिंह अपने बस्ते में असलहा लेकर आया और राम सिंह वर्मा के ऊपर गोलियां चला दी। पहली गोली उनको छूते हुए निकल गई। इसके बाद वे विद्यालय की ओर भागे तो गुरविंदर ने दूसरी गोली उनके सिर पर मारी और तीसरी गोली उनके पेट पर मार दी।

घायल को बिसवा सीएससी फिर जिला अस्पताल भर्ती कराया

इसी दौरान कॉलेज का स्टाफ भी मौके पर आ गया। इसे देखकर गुरविंदर वहां से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बिसवा सीएससी फिर जिला अस्पताल भर्ती कराया है। जहां प्रधानाचार्य की हालत नाजुक बताई जा रही है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है।