Wednesday, November 4, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Shivraj-Digvijay की इस दिलचस्प मुलाकात पर BJP क्यों कर रही मजाक, जानिए

Shivraj Digvijay टेम और सुठालिया बांध के डूब क्षेत्र में आ रहे किसानों को भूमि का अधिक मुआवजा दिलाने और शहर में आवास बनाने के लिए भूखंड देने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले। पर उनकी यह मुलाकात भी बड़ी दिलचस्प रही। मुख्यमंत्री के बाजू में नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ खड़े थे और दिग्विजय अपने समर्थक किसानों के साथ सामने खड़े थे। शिवराज और कमल बाथ की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। कुछ दिन पहले ही दोनों नेता हाथ में हाथ डालकर स्टेट हैंगर में मिले थे, तब उनका यह फोटो काफी चर्चित हुआ था।

दिग्विजय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रभावित किसानों के प्रतिनिधिमंडल को मिलवाने के लिए कई दिनों से समय मांग रहे थे। पहले मुख्यमंत्री ने समय भी दे दिया था लेकिन व्यस्तता का हवाला देते निरस्त कर दिया। भाजपा नेता हितेश वाजपेयी ने इसे लेकर एक व्यंग्यात्मक ट्वीट भी किया और कहा कि क्या कमल नाथ ने स्टेट हैंगर पर शिवराज सिंह चौहान को कह दिया था कि जब तक दिग्विजय मेरे साथ ना आए तब तक मत मिलना।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह घोषणा अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा पूर्व में तय समय पर मुलाकात करने के लिए शनिवार को श्यामला हिल्स स्थित अपने आवास से प्रभावित किसानों के साथ मुख्यमंत्री आवास के लिए निकले थे। वे दूरदर्शन केंद्र से आगे न जा पाएं, पुलिस ने इसके पुख्ता इंतजाम किए थे। बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। सिंह दूरदर्शन केंद्र तक पहुंचे और वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने दावा किया था कि मैं 17 दिसंबर से मुख्यमंत्री से मिलने का समय किसानों की समस्या सुनाने के लिए मांग रहा हूं। पहले 21 जनवरी को सवा 11 बजे का समय दिया और फिर उसे निरस्त कर दिया। जबकि, गुना, राजगढ़, विदिशा और भोपाल के बैरसिया क्षेत्र से किसान आ गए थे।