Tuesday, November 3, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Alert New BA.2 Omicron sub-variant ओमिक्रोन का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू, बड़े शहरों में खतरा ज्यादा

BA.2 Omicron sub-variant: भारत में कोरोना की तीसरी लहर अपने चरम यानी पीक की ओर बढ़ रही है। उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद केस घटेंगे और महामारी कमजोर पड़ेगी, लेकिन ताजा रिपोर्ट ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसके मुताबिक, भारत समेत कई देशों में एक नए वेरिएंट का पता चला है। यह ओमिक्रोन का सब-वेरिएंट है, जिसे BA.2 Omicron sub-variant नाम दिया गया है। अभी इस वेरिएंट के बारे में बहुत जानकारी नहीं है, लेकिन शुरुआती दौर में इसे मानव जीवन के लिए घातक नहीं पाया गया है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, भारत, डेनमार्क और स्वीडन सहित 40 से अधिक देशों में इस वेरिएंट का पता चला है।

इस बीच INSACOG ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि भारत में ओमिक्रोन सामुदायिक संक्रमण की स्थिति यानी कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज में पहुंच गया है। देश के कई महानगरों में ऐसी स्थिति निर्मित हो चुकी है और यहीं खतरा अधिक है। ओमिक्रोन के नए मामले भी बड़े शहरों से अधिक आ रहे हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि अब तक के अधिकांश ओमाइक्रोन मामले हल्के हैं। वहीं अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई गई हैं, आईसीयू की व्यवस्था की गई है। देश में महामारी के खतरे का स्तर पहले जैसा बना हुआ है।

इससे पहले शनिवार रात मिली जानकारी के अनुसार, देश में लगातार दूसरे दिन (और रविवार को तीसरे दिन) कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अभी भी तीन लाख से ज्यादा मामले मिले हैं। शनिवार को रात 12 बजे तक 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिली सूचना के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3,21,256 नए मामले मिले और 496 लोगों की मौत हुई थी। शुक्रवार को 3.37 लाख मामले मिले थे और उससे एक दिन पहले 3.48 लाख केस पाए गए थे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp