Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEKATNI

KATNI कांग्रेस नेता की पारिवारिक फर्म में डीजल में केरोसिन, मिलाते कलेक्टर-एसपी ने पकड़ा

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई है। शहर के  पूर्व महापौर की पारिवारिक फर्म विजय प्रकाश मिश्रा के पहरुआ स्थित पेट्रोल पंप में बड़ी मात्रा में केरोसिन जब्त किया गया है।

यह जब्ती की कार्रवाई डीजल में मिलावट की आशंका को लेकर के की गई है। इसके अलावा पंप के पास से ही एक ही नंबर की दो बसें जप्त की गई है। जिसमें एक बस पेट्रोल पंप में और दूसरी बस बस स्टैंड में खड़ी पाई गई है।

एमपी 20 पीए 0608 पकड़ी है। मौके पर देर रात तक कार्रवाई जारी रही। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है, इसमें मिलावटी डीजल के साथ साथ सड़क पर एक ही नंबर की कई बसें चलाई जाने की सूचना थी जो सत्य पाई गई है। मामले की जांच जारी है।

इस पूरी जांच कार्रवाई के दौरान लगभग 40000 लीटर से अधिक केरोसिन भी पाया गया है। यह केरोसिन अंडरग्राउंड टैंक सहित तीन ट्रकों में भर पाया गया है। यह केरोसिन कहां से आता था अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp