Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEजरा हट के

Shajapur में दिखा बड़ा बवंडर, ग्रामीणों में कौतुहल के साथ हड़कंप

Shajapur जिले में आसमानी बवंडर देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. गुरुवार शाम को ग्राम बोलाई में बवंडर घूमता हुआ आया और पेड़ को उखाड़ कर लौट गया. घटनाक्रम को ग्रामीणों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. हालांकि पहली बार इस तरह की कुदरती घटना को देखने के कारण ग्रामीणों में कौतुहल ते साथ हड़कंप का भी माहौल है.

पेड़ को उखाड़ता हुआ वापस गया बवंडर
ग्रामीणों ने बताया कि अचानक आसमान से गोल घूमता हुआ बवंडर आया और एक खेत में घूमता हुआ अपने चक्रव्यू में एक पेड़ को उखाड़ता हुआ फिर बादलों में चला गया. यह पूरा घटनाक्रम कई ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में लाइव रिकॉर्ड किया है. इसमें बवंडर जमीन पर उतरते और वापस आसमान में जाते साफ नजर आ रहा है.

जमीन पर जहां बवंडर घुमा वहां जमीन उखड़ गई
ग्राम बोलाई में गुरुवार शाम को सिद्ध वीर हनुमान मंदिर के लोग घूम रहे थे. तभी उन्होंने देखा कि आसमान से गोल घूमता हुआ एक चक्रवात आया और खेत के बीचो बीच में मंडराने लगा. कुछ देर गोल घूमने के बाद चक्रवात रुपी बवंडर जब लौटा तो अपने साथ उसने एक पेड़ को भी उखाड़ दिया. खेत की जिस जमीन पर बवंडर घुमा वहां भी जमीन उखड़ गई.

क्षेत्र में ऐसा नजारा पहली बार दिखा
इस संबंध में मौसम विभाग द्वारा अभी किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है. हालांकि स्थानीय लोगों के ने बताया कि इलाके में अब तक का यह पहला मामला है, जब हवा का नहीं पानी का बवंडर बन रहा है. पेड़ों को भी धराशायी करता हुआ आगे बढ़ रहा है. अब ग्रामीणों को यह चिंता सता रही है कि अगर बवंडर गांव में दोबारा आया तो तबाही मचा देगा. हालांकि इस बवंडर से किसी तरह की जनहानी की सूचना नहीं हैं.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp