Thursday, October 29, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Corona in Madhya Pradesh कोरोना के प्रकरण बढ़े पर चिंता की बात नहीं : शिवराज, 21 को फिर वेक्सिनेशन

Corona in Madhya Pradesh:  प्रदेश में पिछले दो-तीन सप्ताह में कोरोना संक्रमण के प्रकरण बढ़े हैं, पर अभी कोविड खतरनाक नहीं है। चिंता जैसी कोई बात नहीं है, फिर भी हम नजर रखेंगे। 21 जुलाई से फिर टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों से अनौपचारिक चर्चा में कही।

कैबिनेट बैठक के पहले उन्होंने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी के साथ कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर समीक्षा की थी। इसमें अधिकारियों ने बताया कि कोविड अभी खतरनाक नहीं है। 21 जुलाई से हम फिर से टीकाकरण शुरू करेंगे, जो 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रयास रहेगा कि अधिकतम व्यक्तियों को वैक्सीन की तीसरी डोज लगवा दें। टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने और टीकाकरण के लिए महाअभियान भी चलाया जाएगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp