HOMEMADHYAPRADESH

Independence Day 2023 in MP: सीएम शिवराज ने भोपाल के लाल परेड मैदान में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली

Independence Day 2023 in MP: सीएम शिवराज ने भोपाल के लाल परेड मैदान में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली

Independence Day 2023 in MP: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भोपाल के लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस बार परेड में 18 टुकड़ियां शामिल हो रही है, हर्ष फायर क‍िया गया। पहली बार लाड़ली बहना सेना भी परेड में शामिल हो रही है। इसके पहले सीएम शिवराज ने अपने निवास पर भी ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार अश्वारोही दल भी

 

इसके अलावा कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार अश्वारोही दल भी शामिल किया गया है। हर वर्ष यह आयोजन मोती लाल नेहरू स्टेडियम में होता था, पर इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम लाल परेड मैदान में हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां उत्कृष्ट सेवा और वीरता के लिए पदक पाने वाले पुलिस के 66 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button