HOMEMADHYAPRADESH

School Open Timing राजधानी में भी बदला स्कूलों का समय, अर्धवार्षिक परीक्षा भी प्रभावित

School Open Timing राजधानी में भी बदला स्कूलों का समय, अर्धवार्षिक परीक्षा भी प्रभावित

Bhopal School Open Timing: मध्यप्रदेश में कई जिलों में स्कूलों के समय बदल गए। ठंड के कारण कलेक्टरों ने यह निर्णय स्थानीय आधार पर लिया। इसके साथ अर्धवार्षिक परीक्षा भी प्रभावित हुई हैं।  उत्तर भारत से लगातार बर्फीली हवाएं चलने से राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं।

उधर ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, जबलपुर संभागों के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा भी छा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह राजधानी में घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते सुबह डेढ़ घंटे तक दृश्यता 100 मीटर तक बनी रही थी। मध्य प्रदेश में सबसे कम 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए भोपाल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार सुबह कलेक्टर अविनाश लवानिया कोस्कूलों में अवकाश घोषित करने या समय बदलने का निर्देश दिया था। इसके बाद कलेक्टर लवानिया ने स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी कर दिया।

कलेक्‍टर के आदेश के मुताबिक सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल और आंगनबाड़ी सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे। जो स्कूल दो शिफ्ट में संचालित होते हैं, वे सुबह 09 बजे से लगेंगे।
राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने के आसार हैं।
Show More

Related Articles

Back to top button