जिला पशु चिकित्सालय कटनी में विश्व रेबीज दिवस पर 42 स्वान एवं बिल्लियों का टीकाकर
तपन निषाद/कटनी-विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य में जिला पशु चिकित्सालय, कटनी के प्रांगण में रेबीज बीमारी से बचाव हेतु,प्रतिरोधक टीकाकरण एवं जन-जागरूकता शिविर,आयोजित किया गया। शिविर में स्वान एवं बिल्लियों का कुल 42 टीकाकरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं पशुपालकों को रेबीज बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा पालतू पशुओं के समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी देना रहा। इस दौरान रेबीज के संक्रमण, लक्षण, बचाव के उपाय तथा पशु के काटने की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में **जागरूकता व्याख्यान** दिया गया।
कार्यक्रम में **डॉ. नीता मनोचा, उपसंचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला कटनी**, डॉ. सुमंत वर्मा, सिविल सर्जन, डॉ. नवीन लाल, एबीपीओ, डॉ. साकेत मिश्रा, पशु चिकित्सक, डॉ. रवि कटारिया, पशु चिकित्सक, जिला चिकित्सालय कटनी, राकेश कुशवाहा एवं अतुल भुजिया, एवीएफओ, शेख हजरत मंसूरी, पशु परिचारक, प्रदीप यादव, मैत्री गौसेवक, संतलाल यादव, संकेत यादव एवं लक्ष्मण यादव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।शिविर में **ब्रिलियंट फार्मा की ओर से रेबीज वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। ब्रिलियंट फार्मा के प्रतिनिधि श्री गुलाम मुस्तफा भी शिविर में उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।ब्रिलियंट फार्मा द्वारा निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने पालतू पशुओं का समय पर रेबीज टीकाकरण कराएं और रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक रहें।
