Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

Sarkari Yojna PMKSNY प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कल आएंगे इन किसानों के खाते में 2 हजार रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM किसान सम्मान निधि योजना 2021 की दूसरी किस्त कल जारी करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि सोमवार 9 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस योजना से जुड़े 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानो को 19 हजार 500 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे.

 

कल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2021 के किस्त भेजने के कार्यक्रम में देश के किसानों से बातचीत भी करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के में केंद्रीय कृषि मंत्र नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे.

यहां चेक करे पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना नाम

 

    • अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले PM किसान योजना के Official वेबसाइटhttps://pmkisan.gov.inपर जाएं

 

    • इसके बाद होमपेज पर Farmers Corner ऑप्शन पर जाएं

 

    • फिर Farmer corner सेक्शन में Beneficiaries List के ऑप्शन को चुने

 

    • फिर अपने राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और अपने को सेलेक्ट करें

 

    • इसके बाद Get Report पर क्लिक करें

 

    • इसके बाद आपके गांव के लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, इसमें आप अपना नाम देख सकते हैं.

 

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह सहायता तीन किस्त में किसानों को प्रदान की जाती है. यह किस्तें खुद प्रधानमंत्री मोदी डीबीटी के तहत किसानों के बैंक खाते में डालते हैं. यह योजना केंद्र सरकार की स्कीम और इस योजना का पूरा खर्च केंद्र सरकार अकेले वहन करती है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp