News24you

News you are looking for

कटनी, जबलपुर सहित 16 जिलों में बादलों का इंतजार, 10 जिले सूखे की कगार पर

Weather Forecast Update: फिर से बदला मौसम, मध्यप्रदेश में 11 अक्तूबर को हल्की से भारी बारिश होने के आसार
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल अजीब सी स्थिति बनी है। नॉर्थ एमपी में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आ गई तो साउथ एमपी में लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। 10 जिले ऐसे हैं जहां सूखे के हालात बन गए हैं। यदि जल्द ही बारिश नहीं हुई तो । 16 जिले रेड जोन में आ जाएंगे।

मध्य प्रदेश के 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश, सूखे के हालात

मध्य प्रदेश के दक्षिण में स्थित धार, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। इन सभी जिलों में सूखे के हालात बन गए हैं। इन्हें रेड जोन में रखा गया है।

मध्य प्रदेश के 6 जिलों में वर्षा का इंतजार

इंदौर, छिंदवाड़ा, झाबुआ, हरदा, होशंगाबाद और खंडवा मध्यप्रदेश के ऐसे जिले हैं जहां बारिश हुई है परंतु सामान्य से काफी कम हुई है। कोटा पूरा होने के लिए इन जिलों में कम से कम 20% वर्षा की आवश्यकता है। यदि इंद्रदेव की मेहरबानी नहीं हुई तो यह सभी जिले रेड जोन में चले जाएंगे।