Monday, November 2, 2026
Latest:
जरा हट के

Sahab: मेरी बीवी बीड़ी पीती है, प्लीज कुछ करो

बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति करीब एक सप्ताह पूर्व एसएसपी दफ्तर स्थित महिला सेल कार्यालय पहुंचा। यहां उसने पत्र सौंपते हुए कहा कि साहब, मेरी बीवी बीड़ी पीती है। जिससे मुझे एलर्जी होती है, कई बार समझाने के बावजूद नहीं मानती। उससे तलाक दिला दो।

साहब, बीवी बीड़ी पीती है। जिससे मुझे एलर्जी होती है, कई बार समझाने के बावजूद नहीं मानती। उससे तलाक दिला दो। एसएसपी दफ्तर स्थित महिला सेल में पहुंचे पति ने इंस्पेक्टर से गुहार लगाई। जिस पर इंस्पेक्टर ने उसकी पत्नी को बुलाया। पत्नी का कहना है कि वह टेंशन में होती है तो बीड़ी पीती है। अब शादी बचाने के लिए उसने भविष्य में बीड़ी नहीं पीने का वादा किया है।

उसके मायके पक्ष से भी इस संबंध में शिकायत की गई। लेकिन, उनके समझाने के बाद भी उसकी पत्नी नहीं मान रही है। पति ने बताया कि उसके दोस्त व रिश्तेदार भी कई बार उसे टोक चुके हैं। जिस पर महिला सेल प्रभारी ने उसे समझाया और उसकी पत्नी को बुलवाया।

जब पुलिस ने महिला से बीड़ी पीने का कारण पूछा तो उसने बताया कि जब भी वह किसी बात को लेकर परेशान होती है तो बीड़ी पी लेती है। जिस पर महिला सेल प्रभारी ने उससे कहा कि बीड़ी पीने से उसके शारीरिक नुकसान के साथ ही पति को भी परेशानी हो रही है। जिससे दोनों की शादी खतरे में पड़ गई है। इसके बाद दोनों के बीच फैसला करा घर भेज दिया।

पहले निकाह की जानकारी नहीं देने पर मांगा तलाक

सोमवार को महिला सेल में खुर्जा देहात के एक गांव निवासी पति अपनी पत्नी के साथ पहुंचा। पति का आरोप था कि कुछ माह पूर्व ही दोनों का निकाह हुआ है। निकाह के दौरान पत्नी के परिजनों ने उसे यह नहीं बताया था कि उसकी पूर्व में भी शादी हो चुकी है। अब यह उसकी दूसरी शादी है।
आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद उसे इस बात की जानकारी हुई। वहीं, पत्नी ने बताया कि निकाह से पूर्व ही युवक व उसके परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई थी। लेकिन, अब पति झूठ बोल रहा है।

वहीं, पति ने पत्नी को साथ रखने से इंकार कर दिया और पत्नी उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। हालांकि, बाद में महिला सेल पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर शांत किया।

वहीं, पति ने पत्नी को साथ रखने से इंकार कर दिया और पत्नी उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। हालांकि, बाद में महिला सेल पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर शांत किया।

जहांगीराबाद निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के बीड़ी पीने की शिकायत की थी। पत्नी को बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह जब परेशान होती है तो बीड़ी पीती है। हालांकि, अब दोनों को समझा बुझाकर साथ भेज दिया। महिला ने भी भविष्य में बीड़ी न पीने का वादा किया है। – अरुणा राय, इंस्पेक्टर महिला सेल

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp