Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HealthHOMEज्ञानराष्ट्रीयविदेश

Pig Heart For Man: दुनिया में पहली बार इंसान के अंदर धड़केगा सूअर का दिल, अमेरिकी चिकित्सकों ने रचा इतिहास

Pig Heart For Man अमेरिकी शल्य चिकित्सकों ने नए साल के पहले पखवाड़े में  बड़ी कामयाबी पाई है। उन्होंने 57 साल के एक व्यक्ति में आनुवंशिक रूप से परिवर्तित एक सूअर का दिल सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित कर इतिहास रच दिया।

दुनिया के चिकित्सा जगत के लिए यह बड़ी अच्छी खबर है। इससे हृदय प्रत्यारोपण के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आ सकते हैं।

इससे हृदय की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लाखों लोग के दिल के प्रत्यारोपण का नया रास्ता खुल गया है। अमेरिका के दवा नियामक एफडीए ने इस सर्जरी के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर मंजूरी दी थी। सूअर के दिल के प्रत्यारोपण की यह आपात मंजूरी 57 साल के इस पीड़ित व्यक्ति की जान बचाने के लिए अंतिम उपाय थी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp