HOMEराष्ट्रीय

Russia Ukraine War: Operation Ganga के तहत 219 छात्रों को लेकर यूक्रेन से भारत पहुंचा विमान

Ukraine Live News Operation Ganga यूक्रेन से 219 यात्रियों को लेकर पहली निकासी उड़ान महाराष्ट्र के मुंबई में उतरी है

Ukraine Live News Operation Ganga यूक्रेन से 219 यात्रियों को लेकर पहली निकासी उड़ान महाराष्ट्र के मुंबई में उतरी है। विमान ने आज दोपहर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट पर उन्‍हें रिसीव करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस संकट की शुरुआत के बाद से, हमारा मुख्य उद्देश्य यूक्रेन में फंसे प्रत्येक भारतीय को वापस लाना था। यहां 219 छात्र पहुंचे हैं। यह पहला जत्था था, दूसरा जल्द ही दिल्ली पहुंचेगा। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक वे सभी घर वापस नहीं आ जाते। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट भी किया और कहा कि पहली उड़ान उतर चुकी है। दिल्ली के लिए दूसरी उड़ान कल सुबह होने की उम्मीद है। हम अपने बच्चों को यूक्रेन की सीमाओं तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

Operation Ganga

भारतीय दूतावास के अधिकारी उन्हें सीमाओं से पड़ोसी देशों के हवाई अड्डों तक ले जा रहे हैं। एयर इंडिया फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा कि हम अपने छात्रों को घर वापस लाकर बहुत खुश हैं। जब हम यहां मुंबई पहुंचे तो छात्र खुशी से झूम उठे। हमें यह अवसर देने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद। यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस के एक छात्र का कहना है, “मुझे भारत सरकार पर भरोसा था कि वे हमें हमारे देश में जरूर वापस लाएंगे। कुछ डर और घबराहट थी, लेकिन हम भारत वापस आकर बहुत खुश हैं।”

Operation Ganga

भारतीय छात्रों के जत्थे ज़ाहोनी क्रॉसिंग पर यूक्रेन की ओर से हंगरी में प्रवेश कर चुके थे, जो आज एयर इंडिया की उड़ान से भारत लौटने के लिए बुडापेस्ट की यात्रा कर रहे थे। स्लोवाकिया में भारतीय दूतावास ने उज़होरोड-वैस्ने नेमेके सीमा के माध्यम से भारतीयों को निकालने के लिए एडवाइजरी जारी की है। हंगरी में भारत के दूतावास ने भारतीयों को यूक्रेन से हंगरी के रास्ते निकालने की एडवाइजरी जारी की है। यूक्रेन से भारतीयों की वापसी शुरू हो गई है।

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा है कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हुई। विदेश मंत्री ने बताया कि हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें 24 घंटे ज़मीन पर काम कर रही हैं। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि 4000 से ज्यादा लोग वापस आ गए हैं, लेकिन कुछ लोग अभी भी वहां फंसे हुए हैं। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हम लोगों को वहां से निकालने के लिए प्रयास कर रहे हैं। यूक्रेन का एयरस्पेस बंद है इसलिए हम भूमि मार्गों का उपयोग कर रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button