News24you

News you are looking for

Road Accident भोपाल से सागर जा रही बस पलटी, 50 से अधिक घायल

Road Accident भोपाल से सागर जा रही बस पलटी, 50 से अधिक घायल

Road Accident: भोपाल से सागर जा रही राधा प्रिया ट्रेवल्स की यात्री बस रायसेन जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर गैरतगंज व गढ़ी के बीच ग्राम मनकापुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना शुक्रवार को रात 10:47 बजे की है। बताया जाता है कि गैरतगंज से आगे गढ़ी घाटी की चढ़ाई से पूर्व मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन की हेडलाइट से बस चालक भ्रमित हो गया। इस कारण बस सड़क से नीचे उतर कर पलट गई।

बस चालक फरार

हादसा के बाद बस चालक फरार हो गया है। इस हादसा से बस में सवार करीब पचास लोगों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही गैरतगंज थाना व गढ़ी चौकी से पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला और एम्बुलेंस में बिठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों से चार एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के शासकीय अस्पताल गैरतगंज पहुंचाया गया है।