Tuesday, November 3, 2026
Latest:
MADHYAPRADESHज्ञान

RGPV JOBS 4 जिलों में प्रिंसिपल और डायरेक्टर की वैकेंसी

RGPV JOBS । Rajiv Gandhi Proudyogiki Vishwavidyalaya ने जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है। यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी और यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। यह नौकरी केवल सीनियर और एक्सपीरियंस प्रोफेशनल्स के लिए है।
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से जारी रोजगार सूचना के अनुसार मध्य प्रदेश के भोपाल, झाबुआ, शहडोल और शिवपुरी में स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में प्रिंसिपल पद के लिए एवं यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक भोपाल में प्रिंसिपल पद के लिए एप्लीकेशन इनवाइट किए गए हैं। इनके अलावा यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी भोपाल के लिए डायरेक्टर पद हेतु एप्लीकेशन इनवाइट किए गए हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का आरक्षण नहीं है। एप्लीकेशन की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2021 घोषित की गई है। अधिक जानकारी के लिए कृपया आरजीपीवी की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp