Sunday, November 1, 2026
Latest:
बॉलीवुड

Rangbaaz Phirse: राजू ठेहट-आनंदपाल की दुश्मनी पर बनी है यह वेब सीरीज, कत्ल-साजिश और गैंगवार तक सबकुछ आएगा नजर

Rangbaaz Phirse  राजस्थान में गैंगवार की बड़ी घटना सामने आई है। नामी गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह जेल से करीब तीन महीने बाद छूटकर वापस आया था और अपने गैंग को बढ़ाता ही जा रहा था। बता दें कि राजू ठेहट राजस्थान के आनंदपाल गैंग का कट्टर दुश्मन था। आनंदपाल राजस्थान का मशहूर गैंगस्टर था जिसकी कहानी फिल्मी दुनिया में भी कहानी दिखाई जा चुकी है। जिमी शेरगिल की वेब सीरीज रंगबाज फिर से में आनंदपाल की कहानी दिखाई जा चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि इस वेब सीरीज की कहानी क्या है और इसमें कौन-कौन से किरदार हैं-

रंगबाज फिर से

राजस्थान के कुख्यात गैंग आनंदपाल सिंह के जीवन पर आधारित वेब सीरीज रंगबाज फिर से साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में जिमी शेरगिल के अलावा स्प्रुहा जोशी, गुल पनाग, सुशांत सिंह, हर्ष छाया और शरद केलकर मुख्य भूमिका में हैं। ये सीरीज जी5 पर रिलीज हुई थी। इस कहानी में एक्शन, ड्रामा, क्राइम और वो सबकुछ है, जो कि एक मसालेदार वेब सीरीज में होना चाहिए। जब ये सीरीज रिलीज हुई थी तब इसके सीन और डायलॉग खूब चर्चा में आए थे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp