Saturday, October 31, 2026
Latest:
बॉलीवुड

Meenakshi Seshadri: अपने ‘हीरो’ के साथ दिखीं मीनाक्षी शेषाद्रि, बड़े परदे पर वापसी को लेकर कही ये बात

Meenakshi Seshadri: अपने ‘हीरो’ के साथ दिखीं मीनाक्षी शेषाद्रि, बड़े परदे पर वापसी को लेकर कही ये बात अपने जमाने की हिट हीरोइन रहीं मीनाक्षी शेषाद्रि ने बड़े परदे पर वापसी की पूरी तैयारी कर ली है।

80 और 90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड पर राज करने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली और शादी के बाद वह फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर अमेरिका शिफ्ट हो गईं। अब वह भारत लौट चुकी हैं और उन्होंने फिल्मों में दोबारा काम करने की इच्छा जताई है। मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे कुछ अधूरा रह गया था।

मीनाक्षी शेषाद्रि आखिरी बार साल 1996 में सनी देयोल के साथ फिल्म ‘घातक’ में नजर आई थी। सनी देयोल ने साल 2016 में ‘घायल’ का सीक्वल ‘घायल वंस अगेन’ बनाई थी, जिसमें मीनाक्षी शेषाद्रि ‘घायल’ के फ्लैशबैक वाले सीन में नजर आई थी जो ‘घायल’ के ही सीन थे। रविवार के दिन मीनाक्षी शेषाद्रि ने पूना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जैकी श्रॉफ के साथ शिरकत की। मीनाक्षी शेषाद्रि ने जैकी श्रॉफ के साथ ही फिल्म ‘हीरो’ के जरिए डेब्यू किया था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp