Wednesday, October 28, 2026
Latest:
MADHYAPRADESHPanna

बांदा से नागपुर जाने वाली राजा ट्रैवल्स बस पलटी, एक की मौत

पन्ना। बांदा मुख्य मार्ग पहाड़ी खेरा चौकी से 5 किलोमीटर दूरी पर मैंगो ट्रेवल्स की यात्री बस आज दिनांक 12 दिसंबर 2020 की 5:00 बजे बांदा से नागपुर जाते समय असंतुलित होकर पलट गयी। जिससे यात्री बस में सवार बांदा जिले के रामबाबू यादव पिता नत्थू राम यादव उम्र 35 वर्ष निवासी बरछा थाना कालिंजर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है।

यात्री बस में सवार लगभग एक दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों में दो लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के संबंध में प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी खेरा चौकी क्षेत्र मैं आज शाम को उत्तर प्रदेश के बांदा जिला से नागपुर जाने वाली मैंगो ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक यूपी 78 सीटी 7227 यात्रियों को भरकर बांदा से पहाड़ी खेरा सतना के लिए जा रही थी तभी पहाड़ी खेरा कालिंजर मुख्य मार्ग पर पहाड़ी खेड़ा से 5 किलोमीटर दूर जंगल मैं पुलिया के समीप असंतुलित होकर यात्री बस पलट गई।

जिससे बस में सवार रामबाबू यादव की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है। वहीं एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये है। घटना की सूचना पाते ही बृजपुर थाना एवं पहाड़ी खेरा चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घायल हुए यात्रियों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। तथा उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया है । जहां पर घायलों का उपचार जारी है। घटना पर थाना बृजपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर घटना से संबंधित जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp