HOMEराष्ट्रीय

Rainfall Alert शादी ब्याह के सीजन में आप भी जा रहें हैं दूसरे प्रदेश तो देख लें बारिश का अलर्ट

Rainfall Alert शादी ब्याह के सीजन में आप भी जा रहें हैं दूसरे प्रदेश तो देख लें बारिश का अलर्ट

Rainfall Alert मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में अगले करीब एक सप्ताह बारिश के संकेत दिए हैं। लोग शादी ब्याह के सीजन में दूसरे प्रदेशों की यात्रा कर रहे हैं ऐसे में यह जानना जरूरी है कि जहां आप जाने वाले हैं वहां बारिश तो नहीं होने वाली?

5 दिसंबर तक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र की भविष्यवाणी की है। इसके प्रभाव से दक्षिणी प्रदेशों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि 4 दिसंबर को दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती परिसंचरण उभरने की संभावना है। मौसम एजेंसी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा है कि इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 7 दिसंबर की सुबह बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी पर एक डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना है।

  •  दिसंबर को निकोबार द्वीप समूह में और 5 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
  • कम दबाव प्रणाली बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रही है। 7 दिसंबर मध्यरात्रि से उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आंध्र प्रदेश में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है।
  • दिसंबर को उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अधिकांश इलाकों पर वर्षा बढ़ना संभव है।
  • मछुआरों को अगले कुछ दिन समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर 8 दिसंबर की सुबह से 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
  • अगले 24 घंटों के दौरान देश के पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
  • अगले 2 दिनों के दौरान देश के मध्य भागों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी
  • अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
  • अगले 3 दिन हिमाचल प्रदेश और पंजाब में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
  • अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में सुबह कोहरे का अनुमान है।
Show More

Related Articles

Back to top button