Friday, November 13, 2026
Latest:
HOMEKATNI

Katni चलते ट्रक में भड़की आग, फायर ब्रिगेड की सक्रियता से टला हादसा

Katni कटनी के थाना माधव नगर के अंतर्गत एक ट्रक में लगी आग को डायल-112/100 सेवा ने फायर ब्रिगेड की सहायता से समय रहते काबू पाया जिससे बड़ा हादसा टल गया। दरअसल कटनी के थाना माधव नगर थाना के अंतर्गत परोहा मोड पर एक ट्रक में अचानक आग लग गई थी।

katni news

पुलिस सहायता के लिए सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में किसी ने सूचना दी जो तत्काल मधावनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि सड़क पर अचानक ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी जिसे फायर ब्रिगेड की सहायता से बुझाया गया । आग डीजल टैंक तक पहुंचती तो हादसा गम्भीर हो सकता था। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।