Sunday, October 25, 2026
Latest:
बॉलीवुड

Rahul Athiya Wedding Live: सब्यासाची के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन बनेंगे राहुल-अथिया, कोहली भी होंगे शामिल!

Rahul Athiya Wedding Live: सब्यासाची के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन बनेंगे राहुल-अथिया, कोहली भी होंगे शामिल! Athiya Rahul Marriage Live News in Hindi: मंडप सज चुका है और शादी की तैयारियां हो गई हैं। आज केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 23 जनवरी वह तारीख है जब यह जोड़ा सात फेरों संग जिंदगी भर का साथ निभाने की कसमें और वचन लेकर एक दूसरे के हो जाएंगे। इस खास मौके पर हम आपको दोनों की शादी से जुड़ा हर अपडेट बता रहे हैं।

Athiya setti
Athiya setti

बता दें कि आज हल्दी सेरेमनी के बाद शाम चार बजे के आसपास दोनों सात फेरे ले लेंगे। बता दें कि शादी के बाद खास लोगों के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा। जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

राहुल और आथिया की शादी में आने वाले मेहमनों को फंक्शन में मोबाइल फोन लाने की इजाजत नहीं होगी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कहीं भी इधर-उधर पोस्ट नहीं की जाएंगी, वहीं शादी में सिर्फ 100 मेहमान ही शामिल होंगे।

अथिया राहुल की शादी के खास मौके पर अजय देवगन ने भी सुनील शेट्टी को बधाई दी है।

केएल राहुल और अथिया के संगीत की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें दोनों डांस कर रहे हैं। इसके अलावा संगीत में अन्य मेहमान भी जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

सिर्फ शादी ही नहीं बल्कि शादी से जुड़ी हर रस्म बेहद खास होने वाली है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स में नहीं, बल्कि परंपरागत तरीके से साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्ते पर खाना परोसा जाएगा।

शादी की ड्रेस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार अथिया और केएल राहुल ने लाल नहीं, बल्कि अपने खास दिन के लिए व्हाइट और गोल्डन कलर की वेडिंग ड्रेस को फाइनल किया है। खबर यह भी है कि दोनों सब्यसाची का जोड़ा पहनने जा रहे हैं।

सब्यासाची के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन बनेंगे राहुल-अथिया, कोहली भी होंगे शामिल!

भारतीय टीम के क्रिकेटर केएल राहुल और सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की सारी तैयारियां हो चुकी हैं और सिर्फ इतना ही नहीं सुनील शेट्टी का खंडाला वाला बंगला भी सज-धजकर पूरी तरह से तैयार हो गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp