Wednesday, November 25, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Praveen Malviya Prayagraj इलाहाबाद के बड़े व्यवसायी प्रवीण मालवीय ने की आत्महत्या

Praveen Malviya Prayagraj आशा एंड कंपनी के मालिक प्रवीण मालवीय ने घर में ही खुदकुशी कर लिया। प्रयागराज के सिविल लाइंस में राजापुर रोडवेज बस डिपो के पास उनका आवास है। उनकी मौत की खबर से व्यापारियों में शोक की लहर। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी संख्या में व्यापारी भी पहुंच गए हैं।

प्रवीण मालवीय की आशा एंड कंपनी का साउंड सिस्टम ही कुंभ, महाकुंभ व माघ मेला में लगता है, जिससे सूचनाएं प्रसारित होती हैं। प्रवीण ने कुंभ 2019 में पूरे मेला क्षेत्र में 20 हजार लाउडस्पीकर और साउंड लगवाए थे। हरिद्वार, नासिक व उज्जैन के कुंभ में भी उनका साउंड सिस्टम लगता है। आत्महत्या का कारण अभी स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है। परिवार वाले भी अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। फिलहाल पुलिस व्‍यापारी के आत्‍महत्‍या की वजह तलाश करने का प्रयास कर रही है।