जरा हट केराष्ट्रीय

Porn Girlfriend: गर्लफ्रेंड के साथ खुद का वीडियो पोर्न वेबसाइट्स पर देख दंग रह गया Boyfriend

Porn Girlfriend बेंगलुरु के आस्टिन टाउन इलाके के बीपीओ कर्मचारी इस युवक ने पुलिस में शिकायत कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है। इस शिकायत पर बेंगलुरु की सेंट्रल सीईएन क्राइम ब्रांच पुलिस ने 24 जनवरी को अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया।

कर्नाटक की हाईटेक सिटी बेंगलुरु से हैरान करने वाली खबर आई है। 25 साल का एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अंतरंग पलों का वीडियो एक पोर्न वेबसाइट्स पर देख दंग रह गया। उसका कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने यह वीडियो क्लिप अपलोड की है।

बीपीओ कर्मचारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह और उसकी गर्लफ्रेंड ने कुछ सप्ताह पूर्व बेंगलुरु की एक होटल में कुछ वक्त बिताया था। कुछ शरारती तत्वों ने उन पलों को गुप्त कैमरे के जरिए इसे रिकॉर्ड कर लिया और विभिन्न पोर्न साइट्स पर अपलोड कर दिया।

युवक का कहना है कि उसे इस बारे में तब पता चला जब उसने 21 जनवरी को ऐसी एक साइट खोली तो अपना ही वीडियो देख हैरान रह गया। बाद में कई अन्य साइट्स पर भी यह वीडियो नजर आया।  पुलिस ने कहा कि अपलोड किए गए वीडियो में युवक युवती के चेहरे धुंधले किए गए हैं।

युवक ने अपने सीने पर जन्म से मौजूद निशान आदि के आधार पर दावा किया है कि यह वीडियो उसी का है। पुलिस को शक है कि यह वीडियो गुप्त रूप से रिकॉर्ड नहीं किया गया है, क्योंकि इसमें विभिन्न कोणों से ली गई तस्वीरें हैं। केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच जारी है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button