Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEज्ञान

PM Fasal Bima Yojana 72 घंटे के अंदर घर बैठे मिलेगी फसल बीमा सुविधा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

PM Fasal Bima Yojana: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सातवें वर्ष में प्रवेश कर रही है। ऐसे में भारत सरकार किसानों को फसल बीमा पॉलिसी देने डोर-टू-डोर अभियान शुरू करने वाली है। जिससे हर कृषकों को योजना का लाभ मिल सके। कृषि मंत्रालय ने कहा कि मेरी पॉलिसी मेरा हाथ का उद्देश्य है कि सभी किसान सरकार की नीतियों, भूमि रिकॉर्ड, दावे की प्रक्रिया और शिकायत निवारण से अच्छी तरह से परिचित हो जाएं।

पिछले साल बीमा योजना में कुछ सुधार किए गए हैं। अगर प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान पहुंचता है। तब किसानों को 72 घंटे के अंदर इसकी रिपोर्ट फसल बीमा एप, सीएससी या नजदीकी कृषि अधिकारी को देनी होगी। वहीं इस योजना में भूमि रिकॉर्ड का एकीकरण, नामांकन के लिए मोबाइल एप, सब्सिडी मॉड्यूल और एनसीआईपी के जरिए दावा आदि विशेषताएं हैं।

कृषि मंत्रालय ने कहा कि योजना के तहत 36 करोड़ से अधिक किसान आवेदकों को बीमा का लाभ मिल चुका है। 4 फरवरी 2022 तक 1,07,059 करोड़ रुपए से अधिक दावों का निपटारा किया गया। फसल बीमा योजना छोटे किसानों को आर्थिक मदद करने में सफल रही है। इसके तहत नामांकण में करीब 85% गरीब किसानों ने आवेदन किया था।

72 घंटे के अंदर करनी होगी रिपोर्ट

पिछले साल बीमा योजना में कुछ सुधार किए गए हैं। अगर प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान पहुंचता है। तब किसानों को 72 घंटे के अंदर इसकी रिपोर्ट फसल बीमा एप, सीएससी या नजदीकी कृषि अधिकारी को देनी होगी। वहीं इस योजना में भूमि रिकॉर्ड का एकीकरण, नामांकन के लिए मोबाइल एप, सब्सिडी मॉड्यूल और एनसीआईपी के जरिए दावा आदि विशेषताएं हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में अपने बजट भाषण में फसल बीमा के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की घोषणा की। बता दें फसल बीमा योजना कमजोर किसानों के लिए फायदेमंद साबित हुई है। इस स्कीम में नामांकित 85 प्रतिशत छोटे और सीमांत कृषक हैं

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp