Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMobileTechराष्ट्रीय

Jio को भारी नुकसान: दिसंबर में 1.29 करोड़ ग्राहकों ने छोड़ा साथ, BSNL पर हुए मेहरबान

Jio साल दिसंबर में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीनों कंपनियों ने अपने प्री-पेड प्लान महंगे किए थे। एयरटेल के प्लान सबसे अधिक महंगे हुए थे, लेकिन नुकसान रिलांयस Jio को हो रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL, जो कि हाशिए पर है, उसके अब अच्छे दिन आने लगे हैं। लंबे समय बाद BSNL को एक महीने में 11 से अधिक ग्राहक मिले हैं। दिसंबर 2021 में जियो ने 1.29 ग्राहक गंवाए हैं, जबकि इस अवधि में Airtel और BSNL को नए ग्राहक मिले हैं। इस दौरान BSNL से 1.1 मिलियन यानी 11 लाख नए ग्राहक जुड़े हैं। दिसंबर 2021 के दौरान 8.54 मिलियन यानी 85.4 लाख मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी किए गए हैं। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा एमएनपी अनुरोध किए गए।

वोडोफोन आइडिया को 16 लाख ग्राहकों ने टाटा-बाय कहा

TRAI कई नई रिपोर्ट के मुताबिक एक महीने में एक करोड़ से भी अधिक ग्राहकों को खोने के बाद भी बाजार में जियो की हिस्सादारी 36 फीसदी है जो कि सबसे अधिक है। दूसरे नंबर पर एयरटेल 30.81 फीसदी के साथ है जिसे दिसंबर 2021 में 4,50,000 से अधिक नए ग्राहक हासिल हुए हैं। तीसरे नंबर पर Vi है जिसका मार्केट शेयर 23 फीसदी है। दिसबंर 2021 में वोडोफोन आइडिया को 16 लाख ग्राहकों ने टाटा-बाय कहा है।
दिसंबर 2021 के लिए ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर में देश में एक्टिव वायरलेस सब्सक्राइबर की संख्या 1,154.62 मिलियन यानी 115.463 करोड़ रही, जबकि नवंबर में यह संख्या 1,167.50 मिलियन यानी 116.750 थी। ऐसे में दिसंबर में एक्टिव वायरलेस सब्सक्राइबर की संख्या में 1.10 फीसदी की कमी हुई है। शहरी क्षेत्रों में वायरलेस सब्सक्रिप्शन 638.46 मिलियन से घटकर 633.34 मिलियन हो गया और ग्रामीण क्षेत्रों में एक महीने में 529.04 मिलियन से घटकर 521.28 मिलियन हो गया।

BSNL को हुआ फायदा

दिसंबर 2021 में सभी निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ प्लान महंगे किए थे, जबकि बीएसएनएल ने कई शानदार ऑफर दिए थे। BSNL के पास फिलहाल सभी सर्किल में 4जी नहीं है, जबकि निजी कंपनियों की 4जी सर्विस सभी सर्किल में है और BSNL  के लिए यही सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो रही है, लेकिन 4जी की लॉन्चिंग के बाद BSNL  के अच्छे दिन आने की उम्मीद है।

4G के लिए BSNL को मिले 44,720 करोड़ रुपये

घाटे में चल रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL को सरकार ने 44,720 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। इसकी घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022-23 के भाषण में की। बजट के मुताबिक इस पैसे को BSNL की 4जी सर्विस और कंपनी के पुनर्गठन में इस्तेमाल किया जाएगा।

अपग्रेडेशन के लिए 44,720 करोड़ रुपये के अलावा सरकार ने वॉलेंटरी रिटायरमेंट स्कीम के लिए भी BSNL को 7,443.57 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का एलान किया है। जीएसटी पेमेंट के लिए भी 3,550 करोड़ रुपये  दिए जाएंगे

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp