Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEविदेश

रूसी सेना ने शुरू की न्यूक्लियर ड्रिल, पुतिन ने लिया जायजा

मास्को: यूक्रेन से तनाव के बीच रूसी सेना ने शनिवार को अपने परमाणु बलों का सैन्य अभ्यास शुरू किया है. रूस और बेलारूस ने 10 दिनों का सैन्य अभ्यास शुरू किया है. रूस के जेट, हेलीकॉप्टर, टैंक और पैराट्रूपर्स आदि बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास में शामिल हैं. इस बीच अमेरिका ने रूस से सैन्य बलों को कम करने की सलाह दी है.

पुतिन की निगरानी में मॉक ड्रिल

आपको बता दें शनिवार को हो रहे इस सैन्य अभ्यास की निगरानी खुद व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति पुतिन कर रहे हैं. अभ्यास में लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों को भी शामिल किया गया है.

रक्षा मंत्रालय ने जारी किया वीडियो

अधिकारियों ने कहा कि रूस के पूर्वी सैन्य जिले की समुद्री इकाइयों ने बेलारूस के ओबुज-लेस्नोव्स्की प्रशिक्षण मैदान में संयुक्त अभ्यास शुरू कर दिया है. रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए वीडियो में नौसैनिकों को Mi-8 सैन्य हेलीकॉप्टरों में उतरते और विभिन्न सामरिक अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है.

एक की मौत

इस बीच यूक्रेन में भी डर का माहौल है और खबर है कि पूर्वी यूक्रेन में एक सैनिक की मौत भी हो गई है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp