बॉलीवुडHOME

Oscar Nominations 2023 RRR ऑस्कर जीतती है तो यह भारतीय फिल्म का सुनहरा पल, हुई नॉमिनेट

Oscar Nominations 2023 RRR ऑस्कर जीतती है तो यह भारतीय फिल्म का सुनहरा पल, हुई नॉमिनेट

Oscar Nominations 2023 अगर RRR ऑस्कर जीतती है तो यह भारतीय फिल्म उद्योग के लिए सबसे सुनहरा पल होगा। पहला ऑस्कर किसी भारतीय कलाकार को कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के लिए दिया गया था।

एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने ऑस्कर नॉमिनेशन में जगह बना ली है।मूवी का सॉन्ग नाटू-नाटू ऑफिशियल तौर पर बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर की रेस में शामिल हो गया है। गोल्डन ग्लोब्स और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में जीत के बाद फिल्म ने आधिकारिक रूप से अकादमी पुरस्कारों की दौड़ में प्रवेश कर लिया। इससे पहले नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग श्रेणी के लिए ग्लोडन ग्लोब मिला था। गीत ने उसी श्रेणी में क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी जीता।

स्लमडॉग मिलियनेयर में म्यूजिक देने वाले संगीतकार एकआर रहमान ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत और सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत के लिए ऑस्कर जीता। आरआरआर फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म मे 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। मूवी में आलिया भट्टा, अजय देवगन और श्रिया सरन भी हैं।

अगर RRR ऑस्कर जीतती है तो यह भारतीय फिल्म उद्योग के लिए सबसे सुनहरा पल होगा। पहला ऑस्कर किसी भारतीय कलाकार को कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के लिए दिया गया था। भानु अथैया ने ऐतिहासिक फिल्म ‘गांधी’ में कॉस्ट्यूम डिजाइन करने के लिए ऑस्कर जीता है। 2009 में भारत में बनी ब्रिटिश मूवी ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने 4 ऑस्कर जीते।

Related Articles

Back to top button