Wednesday, November 11, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

OMG अविवाहित छात्रा ने नवजात शिशु को जन्म दिया फिर पटक कर हत्या कर दी

OMG MP के शहडोल से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शहडोल के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में पढ़ने वाली अविवाहित छात्रा ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया फिर अपने कुकृत्य को छिपाने के लिए नवजात की पटक पटक हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही आरोपी छात्रा के प्रेमी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का यह मामला है यहां कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में 20 नवंबर को छात्रावास में रहने वाली एक 18 वर्ष की छात्रा ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। जन्म देने के बाद एक दिन हॉस्टल में रखने के उपरांत पाप छिपाने के लिए नवजात को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया और हॉस्टल के पीछे फेंक दिया जानकारी पुलिस को लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम रिपोर्ट में नवजात के सर पर गंभीर चोट लगने से मौत कारण बताया गया इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।

पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली की शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 18 साल की लड़की जो की कक्षा 12वीं में कस्तूरबा गांधी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। उसी के गांव के रहने वाले एक युवक से युवती के शारीरिक संबंध बने तथा गर्भ ठहर गया। बीते 18 नवंबर को उस लड़की ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया 1 दिन तक वह लड़की बच्चे को हॉस्टल में रखी गई दूसरे दिन बाथरूम में लगी सीट में पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया और हॉस्टल में से फेंक दिया। जांच के बाद पुलिस ने युवती को पकड़ा हालांकि छात्रावास का प्रबंधन सवालों के घेरे में है आखिर उस लड़की को 9 माह तक बच्चा पेट में रखा और इसकी जानकारी किसी को कैसे नहीं लगी।