HealthHOMEज्ञानराष्ट्रीय

Olive Oil Tips: अच्छी सेहत के लिए सही तेलों का चयन जरूरी, ऑलिव ऑयल का सेवन है कई बीमारियों में फायदेमंद

Olive Oil Tips ऑलिव ऑयल मोनोअनसैचुरेटेड ओलिक एसिड से भरपूर होता है

Olive Oil Tips जैतून का तेल मोनोअनसैचुरेटेड वसा का स्रोत है जो स्ट्रोक और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मददगार  हम सभी वर्षों से सुनते आ रहे हैं कि सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए उचित पोषण की आवश्यकता होती है। आमतौर पर इसके लिए हम कई तरह की पौष्टिकता वाली चीजों को तो सेवन में लाते हैं

लेकिन खाने के लिए सही तेल का चयन करना भूल जाते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि खाने के लिए उपयोग किए जाने वाले कई तरह के तेलों में सेहत के लिए नुकसानदायक फैट्स हो सकते हैं। शोध में पाया गया है कि संतृप्त वसा और ट्रांस वसा वाली चीजों का अधिक सेवन सेहत पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। वहीं मोनोअनसैचुरेटेड वसा, शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में सहायक होते हैं, जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। इसलिए हमें हमेशा उन तेलों को ही उपयोग में लाना चाहिए जिससे स्वास्थ्य को लाभ मिल सके।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जैतून का तेल या ऑलिव ऑयल का सेवन करना इसमें आपकी मदद कर सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि ऑलिव ऑयल मोनोअनसैचुरेटेड ओलिक एसिड से भरपूर होता है, यह फैटी एसिड कई तरह की गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने के साथ सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। आइए खाने में जैतून के तेल को प्रयोग में लाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

Olive Oil Tips एंटीऑक्सिडेंट्स का खजाना है ऑलिव ऑयल

एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल को काफी पौष्टिक माना जाता है। इसमें लाभकारी फैटी एसिड के अलावा भरपूर मात्रा में विटामिन ई और के, के साथ शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट जैविक रूप से सक्रिय होते हैं और क्रोनिक रोगों के जोखिम को कम कर सकते हैं। शरीर से सूजन को कम करने के साथ ब्लड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। एंटीऑक्सिडेंट्स का सेवन कैंसर जैसे गंभीर रोगों के खतरे को कम करने में सहायक माना जाता है।

Olive Oil Tips मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखता है फिट

साल 2013 में किए गए अध्ययन से पता चलता है कि एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है, जिससे अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं को कम करने में लाभ मिलता है। वैज्ञानिकों ने दो अलग-अलग समूह के लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया कि ट्रांस फैट की तुलना में अनसेचुरेटेड फैट वाली चीजों का सेवन करने वालों में अवसाद की आशंका कम होती है। जैतून के तेल अनसेचुरेटेड फैट का अच्छा स्रोत माना जाता है।

Olive Oil Tips लिवर को बनाता है स्वस्थ

खान-पान में गड़बड़ी का सबसे ज्यादा असर लिवर के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। साल 2018 में प्रयोगशाला अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल लिवर डैमेज के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है। ऑलिव ऑयल में ओलिक एसिड होता है साथ ही इसके फेनोलिक कंपाउंड लिवर में सूजन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने में सहायक है। इतना ही नहीं यह शरीर में होने वाले उन परिवर्तनों को भी रोकने में मदद करता हैं जिसके परिणामस्वरूप लिवर की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

Olive Oil Tips स्ट्रोक से बचाता है ऑलिव ऑयल

अध्ययनों से पता चलता है कि ऑलिव ऑयल का सेवन करने वाले लोगों में स्ट्रोक होने का खतरा कम होता है। स्ट्रोक, मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में गड़बड़ी या तो रक्त के थक्के बनने के कारण होता है। विकसित देशों में हृदय रोग के बाद स्ट्रोक मृत्यु का दूसरा सबसे आम कारण है। 841,000 लोगों पर किए गए अध्ययन की एक समीक्षा में पाया गया कि जैतून का तेल मोनोअनसैचुरेटेड वसा का स्रोत है जो स्ट्रोक और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मददगार है।

Show More

Related Articles

Back to top button