NEET PG Counselling Dates Out!: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते सोमवार को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को नई सीटें जोड़ने की प्रक्रिया को पूरा करने की अनुमति देने के लिए नीट-पीजी काउंसलिंग को टाल दिया था। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-पीजी काउंसलिंग, जो 01 सितंबर से शुरू होने वाली थी, अब 19 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय एक दो दिनों में काउंसलिंग शेड्यूल अपलोड कर सकता है।
NEET PG Counselling Dates 19 सितंबर से शुरू हो सकती है नीट पीजी काउंसलिंग
















