News24you

News you are looking for

NASA का अलर्ट! अब से कुछ देर बाद पृथ्वी के पास से गुजरेगा स्टेडियम जितना बड़ा खतरनाक Asteroid

NASA का अलर्ट! अब से कुछ देर बाद पृथ्वी के पास से गुजरेगा स्टेडियम जितना बड़ा खतरनाक Asteroid

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के विज्ञानिकों के मुताबिक एक विशाल एस्टेरोइड बहुत तेज गति से धरती की ओर बढ़ रह है। ये स्टेडियम जितना विशाल आकार का एस्टेरोइड आज यानी 24 जुलाई को धरती के सबसे करीब से गुजरेगा। यह एस्टेरोइड रविवार को रात 11:21 बजे पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इसकी चौड़ाई 97 मीटर और लंबाई 230 मीटर होने का अनुमान है, जो एक साथ रखे गए चार फुटबॉल मैदानों के आकार के आसपास होगा।

आपको बता दें, नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट(NEO) , 2008 GO20,8.2 किमी प्रति सेकंड की गति से पृथ्वी को पार करेगा और हमारे ग्रह से लगभग तीन से चार मिलियन किलोमीटर दूर होगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने इसे बेहद खतरनाक बताया है। हालांकि, इसके पृथ्वी से टकराने की कोई संभावना नहीं है। फिर भी वैज्ञानिकों ने इसे संभावित खतरनाक एस्टेरोइड की श्रेणी में रखा है। इसलिए नासा के वैज्ञानिक लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी एस्टेरोइड 2021KT1 पृथ्वी की कक्षा से गुजरा था, जो एफिल टावर के आकार के बराबर था।

क्या है नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट(NEO)

नासा (NASA)  के अनुसार, एक नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट (NEO) को आमतौर पर एक एस्टेरोइड या धूमकेतु के रूप में परिभाषित किया जाता है, जो नीले ग्रह से सूर्य की दूरी के 1.3 गुना से भी कम दूरी पर पृथ्वी तक पहुंचता है और NEO को कोई खतरा नहीं है।

खतरे से बाहर है पृथ्वी

ओडिशा के पठानी सामंत तारामंडल के उप निदेशक डॉ सुभेंदु पटनायक का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि 2008 GO20 के पृथ्वी से टकराने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, “हमें घबराना नहीं चाहिए। हम सुरक्षित रूप से कह सकते हैं कि यह पृथ्वी से नहीं टकराएगा।”