News24you

News you are looking for

Murder महिला का घर मे मिला शव, सिर पर घाव और चोट के निशान से हत्या का संदेह, जांच शुरू

Murder महिला का घर मे मिला शव, सिर पर घाव और चोट के निशान से हत्या का संदेह, जांच शुरू

Katni Murder जिले के कैमोर थानान्तर्गत ग्राम बडा़री मे आज तड़के 6 बजे वार्ड नं 1 रेल्वे साइडिंग मोहल्ला के एक घर मे महिला का संदिग्ध अवस्था मे शव मिलने से हड़कंप है। महिला के सिर में चोट के निशान उसकी हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

murder in katni

ग्रामीणों नें बताया की मृतक महिला तुलसा कोल अपने 16 वर्षीय पुत्र नीरज एवं 18 बर्षीय पुत्री पिंकी के साथ यहां रहती थी, मृतका के पति नरेन्द्र कोल की मृत्यु लगभग दो वर्ष पहले हुई थी, तबसे महिला के साथ लल्लन कोल नाम का व्यक्ति उसके साथ यहां रहता था, दोनो के बीच कई बार विवाद भी हुआ और लल्लन उक्त महिला के साथ मारपीट करता था।

मृतका के बच्चों ने बताया कि वे पक्के मकान में सो रहे थे और सुबह 6 बजे उनकी मां तुलसा जो कि कच्चे मकान मे सो रही थी, उसके चिल्लाने की आवाज आई कि सर पर पानी डाल दो, लेकिन पक्के मकान का दरवाजा किसी ने बाहर से लगा दिया था तो बच्चों के आवाज देने पर पडोसी महिला ने दरबाजा खोला और नीरज एवं पिंकी ने जाकर देखा तो मां कुछ बोल नहीं पा रही थी, माथे में घाव थे पुलिस मामले की जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही यह तय होगा कि मुत्यु कैसे हुई।