Wednesday, November 25, 2026
Latest:
GwaliorMADHYAPRADESH

Murder: दोस्त को मारा चांटा तो युवक ने प्रॉपर्टी डीलर को मार दी गोली

ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) की गोली मारकर हत्या (Shot Dead) कर दी। हत्या की वजह आरोपी के दोस्त को मृतक द्वारा चांटा मारना बताया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाटीपुर थाने के टीआई आर बी एस विमल के मुताबिक आज बुधवार को सुबह वेंडी स्कूल के पास दर्पण कॉलोनी में गोली चलने की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुँचने के बाद मालूम चला कि राहुल शर्मा नामक युवक ने प्रॉपर्टी डीलर वरुण सिकरवार की गोली मार कर हत्या कर दी।  गोली नजदीक से चलाई गई जो वरुण के गले को पार करती हुई पीठ से निकल गई।  उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

थाटीपुर थाने के टीआई आर बी एस विमल के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में मालूम चला है कि बीते रोज मंगलवार को मृतक वरुण ने आरोपी राहुल के दोस्त को चांटा मार दिया था उसी का बदला लेने के लिए आरोपी राहुल ने वरुण सिकरवार की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।