MP Weather Update: जबलपुर, इंदौर, विदिशा, सागर समेत दस जिलों में भारी बारिश के आसार
MP Weather Update: प्रदेश के अनेक इलाकों में मानसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से मध्य प्रदेश को पर्याप्त नमी मिल रही है। इसके अलावा मानसून ट्रफ भी सीधी से होकर गुजर रहा है। इससे प्रदेश के कई जिलों में बौछारें पड़ रही हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज से बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने लगेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बौछारें पड़ीं। इसके अलावा जबलपुर, उज्जैन एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, शहडोल, सागर, होशंगाबाद, इंदौर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर एवं रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई।

