Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEव्यापार

Gold-Silver Price: सोने के भाव में भारी गिरावट, ये है चांदी की कीमत

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी फिलहाल स्थिर है। एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 0.15 फीसद गिरकर 47,451 प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं सिल्वर का भाव 65,261 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। सोना पिछले वर्ष के रिकॉर्ड 56,200 से करीब 8700 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि त्योहार के पहले इसकी कीमतों में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इंटरनेशनल बाजार में सोने का हाजिर भाव 1,826.65 डॉलर प्रति औंस के करीब रहा। जबकि चांदी 24.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

पिछले सप्ताह गोल्ड का भाव (30 अगस्त से 3 सितंबर)

सोमवार – 47164/10 ग्राम

मंगलवार – 47120/10 ग्राम

बुधवार – 47068/10 ग्राम

गुरुवार – 46991/10 ग्राम

शुक्रवार – 47070/10 ग्राम

वहीं आज (सोमवार) 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 ग्राम पर 4742, 8 ग्राम 37,936, 10 ग्राम 47,420 और 100 ग्राम 4,74,200 रुपए चल रही है। वहीं 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के भाव 46,420 रुपए है। दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 46,670 रुपए और 24 कैरेट की कीमत 50,920 रुपए चल रही है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 47,420 रुपए और 22 कैरेट 46,420 पर है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp