Wednesday, November 4, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP Weather MP के इन 3 संभागों में बारिश की संभावना

MP Weather मध्यप्रदेश में अचानक तापमान में उछाल के बाद एक बार फिर मौसम में में मिजाज 3 संभागों में बिगड़ने वाले हैं। राजस्थान के पश्चिमी इलाके में बादल बनने की प्रक्रिया शुरू हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मध्य प्रदेश तक आएंगे। मध्य प्रदेश के 3 संभागों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
2 फरवरी 2022 को एक नया सिस्टम बन गया है। राजस्थान के पश्चिमी इलाके में चक्रवात उठेगा। इस चक्रवात का असर मध्य प्रदेश के तीन संभागों जबलपुर, शहडोल और रीवा पर सबसे ज्यादा दिखाई देगा। तीनों संभागों के जिलों में बारिश होने की प्रबल संभावना है।  मौसम जानकारों ने बताया कि बादल के कारण तापमान बढ़ेगा परंतु बादल के जाते ही एक बार फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।

राजस्थान के चक्रवात का असर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक दिखाई देगा। भोपाल में बारिश नहीं होगी परंतु ठंडी हवाओं के कारण तापमान गिरेगा। रात के तापमान में ज्यादा गिरावट होगी। जिसके कारण ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विशेषज्ञ ने ठंड के वापस लौटने की तारीख 5 फरवरी 2022 बताई है